कोरबा -: कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा खदान में चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये। जो नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिसंन गुरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा
अभिनव कांत सिंह के द्वारा थाना बांकीमोंगरा के अपराध क्रमांक 196 / 2022 धारा 457,380, 34 भादवि के प्रार्थी अरविंद कुमार कुर्मी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-27.10.2022 के रात्रि अज्ञात चोर लोग सब स्टेशन के अंदर घूसकर ओसीबी चार्जर मशीन का सामन एवं कॉपर केबल वायर चोरी कर लिये है रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा स्वंय घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्र में मुखबिरों का जाल फैलाया गया , जो मुखबिर की सूचना पर आरोपी (1). राजगीर कुमार पिता गंगा चौधरी उम्र 23 साल सा. बांकी 04 नंबर दफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) (2). लकेश्वर सारथी पिता रामकिशन सारथी उम्र 23 साल सा.बांकी 02 नंबर दफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) (3). किशन उर्फ घोड़ा पिता दुखीराम चौहान उम्र 24 साल सा. बांकी 02 नंबर दफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपीगणों द्वारा अपराध घटित करना कबूल किये आरोपीगणों से एसईसीएल बांकी खदान नंबर 04 का चोरी का एमओसीबी मशीन के पास एवं कॉपर के समान तथा चोरी में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड टंगिया पाना जप्त किया गया और आरोपीगणों को गिरफ्तार किया
गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह एवं सउनि जितेश चंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम, आरक्षक रामगोपाल, मदन जायसवाल, मुकेश यादव, लेखराम धीरहे, पुरूषोत्तम भारती, बलबीर यादव की भूमिका सराहनीय रही।
थाना प्रभारी बांकीमोंगरा अभिनवकांत सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के मार्ग दर्शन में कोयला खदान में हो रही चोरी की रोकथाम हेतु स्वंय जाकर निरीक्षण किया जा रहा है एवं क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चोरों के विरूद्ध कार्यवाही से हडकंप मचा है।
चोरी के प्रकरण में हजारों चोरी के सामान के साथ ,चौबीस घंटे के अंदर तीन चोर गिरफ्तार
Date:


