छत्तीसगढ़:-कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने गई आबकारी विभाग और पुलिस टीम हमला, 12 घायल

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले के सिंघनपुरी थाने के अंतर्गत पड़ने वाले गांव नवगांव में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों को पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया यहां आबकारी और पुलिस की सयुंक्त टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस हमले में आबकारी विभाग के एसआई योगेश सोनी सहित 12 लोग घायल हो गए।

घायलों के सिर,हाथ और पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं सिंघनपुरी थाना में 15 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने लाठी लेकर जवानों पर किया हमला

ग्रामीणों ने लाठी लेकर आबकारी विभाग और पुलिस के जवानों को पीटा। वहीं पुलिस के जवान ग्रामीणों से बचने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों के द्वारा विभाग के गाड़ियों पर भी तोड़फोड़ भी की गई। ग्रामीणों ने चारों ओर से पुलिस जवानों और आबकारी विभाग के लोगों को घेर लिया था। बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने लाठी से आबकारी विभाग और पुलिस की सयुंक्त टीम पर हमला किया।

अधिकारी समेत 12 जवान हुए घायल

फिलहाल मारपीट की नौबत क्यों बनी इसका अब तक खुलासा नही हो पाया है, क्योंकि ग्रामीणों का पक्ष सामने नहीं आया है। ग्रामीण अचानक इतने आक्रोशित क्यों हुए ये जांच में ही पता चल पाएगा। दरअसल आबकारी विभाग का दावा है कि टीम को सूचना मिली थी कि यहां के गांव नवगांव में नदी किनारे अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम, सिंघनपुरी थाने की टीम और होमगार्ड के जवानों के साथ संयुक्त रुप से 12 लोग गांव पहुचकर कार्रवाई करने लगे।

अब तक हमला के कारण स्पष्ट नहीं

नदी किनारे ग्रामीण महुआ शराब बना रहे थे। कार्यवाही करने पहुंची टीम ने इसे जब्त किया था, लेकिन ग्रामीण अचानक इतने आक्रोशित क्यों हो गए ये जांच में सामने आ पाएगा। क्योकिं अचानक से ग्रामीणों का जांच टीम पर हमला करना किसी न किसी कारण से हुआ होगा। फिलहाल जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

वहीं ग्रामीणों के हमले से आबकारी विभाग के एसआई योगेश सोनी,महिला होमगार्ड भुनेश्वरी धुर्वे , प्रधान आरक्षक जगदीश सिंह लोकनाथ, छोटेलाल आरमो सहित 12 लोग घायल हो गए। उन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस मामले में सिंघनपुरी थाने में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...