छत्तीसगढ़;-जिले में पहली बार लगभग 44 डिग्री पहुंचा तापमान,बेहाल हुए लोग..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-जिले में मई माह के अंतिम सप्ताह में तेज और चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी अब पूरे शबाब पर है। बीते दिनों बदले हुए मौसम और बेमौसम आंधी तूफान और बरसात से जहां गर्मी से लोगो को कुछ राहत जरूर मिली थी ,पर अब नौतपा में लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। दोपहर में कामकाजी लोग मुह और सिर पर गमछा बांध गर्मी से बचाव कर रहे है।

तो गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा और गन्ना रस का भी सहारा ले रहे है।हालांकि चिकित्सको की माने तो गर्मी से बच के रहे हर घण्टे दो घण्टे में कुछ न कुछ पेय पदार्थ लेते रहे। वहीं पेंड्रा जिला मैकल पर्वत श्रेणी का इलाका होने के कारण ज्यादा तर इस इलाक़े में गर्मी कम ही पड़ती है,लेकिन बीते कुछ समय से अब गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में भी गर्मी अहसास होने लगा है।

वही सप्ताह भर पहले पश्चिमी विक्षोव के चलते अचानक मौसम में बदलाव और आंधी तूफान और  बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया था परंतु उंसके बाद नौतपा लगने के बाद सूरज की रोशनी में तपन है। राहत देने वाली बात यह है कि यहां मौसम में उमस नहीं होती जिसके कारण आम जनजीवन इतना प्रभावित नहीं हो रहा है कामकाजी लोग धूप से बचने के लिए स्कार्प एवं गमछा बांधकर अपना काम चला लेते, वही गर्मी में सुखे गले को तर करने के लिए गन्ना रस जैसे पेय पदार्थ का सहारा ले रहे है।

वहीं आने वाले समय में मौसम अभी फिलहाल लगभग 1 सप्ताह अभी ऐसे ही ही रहने के आसार है राहत देने वाली बात यह है कि शाम ढलते ढलते मौसम फिर से सामान्य हो जाता है तो डॉक्टरों की मानें तो अभी जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में इससे बचने के लिए हर घण्टे दो घण्टे में पये पदार्थ लेते रहे खासकर बच्चो और बुजुर्गों को खास बचाव करने की जरूरत है।

वे कोशिश करे कि घरों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 से 4 बजे तक घरों में ही रहे हालांकि मौसम विभाग के एडवाजरी के अनुसार इस वर्ष मानसून छत्तीसगढ़ में समय से पहले दस्तक देने की संभावना है पर आने वाले सप्ताह भर तो अभी लोगो को गर्मी से परेशान होना ही पड़ेगा। तो वही आज पेण्ड्रा में तापमान लगभग 44 डिग्री पहुच गया है और लोग गर्मी से बेहाल है।

वहीं जिले के लोग इन दिनों बिजली की सप्लाई में अचानक कटौती के कारण भी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा बिजली विभाग लगातार इन परेशानियों को देखते हुए तत्परता के साथ बिजली आपूर्ति बनाने में कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बिजली विभाग लगातार बिजली आपूर्ति को बहाल करने में लगा हुआ है।।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...