छत्तीसगढ़:-तेंदुआ ने बाप – बेटे पर किया हमला, मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, जाँच में जुटी वन विभाग…तेंदुआ ने बाप – बेटे पर किया हमला, मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, जाँच में जुटी वन विभाग…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-गरियाबंद वनमंडल के चिपरी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को बुरी तरह से घायल कर दिया। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसके बाद तेंदुआ भी मृत मिला है। अब वन अधिकारी ये जानने में जुटे हैं कि आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई। मामला नवागढ़ चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ रेंज के चिपरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6-7 बजे सुखचंद ध्रुव और उसका बेटा मनीराम ध्रुव (28) घर पर ही मौजूद थे। उसी समय अचानक एक तेंदुआ घुसा और दोनों पिता-बेटे पर हमला कर दिया। दोनों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, तब तक तेंदुआ बाहर भाग गया।

इधर गांववाले और अन्य परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। तेंदुए ने पिता-पुत्र के शरीर पर कई जगह काट लिया है। इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि तेंदुए का शव घायलों के घर से 50 मीटर दूरी पर थोड़ी देर के बाद मिला।

लोगों ने वन विभाग को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर उपवन मंडल अधिकारी (SDO) मनोज चंद्राकर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

वहीं तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक तेंदुए की मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...