छत्तीसगढ़:-नक्सलियों ने की एक और भाजपा नेता की हत्या….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को एक भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री काका अर्जुन की हत्या कर दी। उनका शव गांव के बाहर ही फेंककर भाग गए। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को नक्सली अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उन्हें मार डाला। नक्सलियों ने शव पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। दो दिन मे इस इलाके में नक्सलियों द्वारा यह दूसरी हत्या है। इससे पहले मंगलवार को भी एक ग्रामीण को मार दिया था।

जानकारी के मुताबिक, इलमिडी निवासी काका अर्जुन गांव के पूर्व सरपंच और भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री थे। बताया जा रहा है कि सादे कपड़े में पहुंचे नक्सली भाजपा नेता काक अर्जुन को अगवा कर ले गए थे। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच लंकापारा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा नेता के शव के ऊपर पत्थर से दबाकर एक पर्चा भी रखा था। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा नेताओं को पार्टी के लिए काम न करने की चेतावनी दी है।

इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो दिन में यह दूसरी हत्या की है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को नक्सलियों ने आइपेंटा निवासी धुर्वा धमैया (45) की हत्या कर दी थी। नक्सली उसे रविवार को अगवा कर ले गए थे। आइपेंटा के जंगल पहाड़ में ग्रामीण धमैया का शव पड़ा मिला। शव के पास ही नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। इसमें पपुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई थी। एएसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि वर्ष 2020 में धुर्वा धमैया के बेटे रमेश धुर्वा की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...