“छत्तीसगढ़ बचाओ” पदयात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों को किया जागरूक, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

Date:

Share post:

 

जिला सक्ती | आम आदमी पार्टी जिला–सक्ति, विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर (36) के अंतर्गत ब्लॉक कोटमी के ग्राम धुरकोट, सरायपाली एवं ढेकनाभाठा में आज आम आदमी पार्टी द्वारा बैठक एवं “छत्तीसगढ़ बचाओ” पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सचिन साहू ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव ने किया।

इस अवसर पर पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश की वर्तमान सरकार की भ्रष्टाचार, तानाशाही नीतियों तथा जल, जंगल, जमीन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों पर जागरूक किया गया। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है और बदलाव के लिए संगठित होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान “ग्राम कार्यकर्ता जोड़ो अभियान” के तहत पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना मैत्री (डभरा), ब्लॉक संगठन मंत्री कमलधर यादव, कोटमी ब्लॉक संगठन मंत्री टिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव द्वारा पार्टी की टोपी एवं गमछा पहनाकर जिन ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई गई, उनमें प्रमुख रूप से आशा यादव (पंच), आसनबाई (पंच), पोनीबाई, हराबाई, रेवतीबाई, पिलाबाई, गुरबारी भारद्वाज, भुवनेश्वरी साहू, लक्ष्मीन, चितराम साहू, सेतराम, दयाराम, रघुनाथ यादव, समारु सिदार, पीतांबर यादव सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा।

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!