छत्तीसगढ़ ;- बृजमोहन अग्रवाल की लीड 3 लाख के पार, देखें आंकड़े

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-रायपुर में मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल  की बढ़त अब करीब 3 लाख पहुंच गई है। वहीं विकास उपाध्याय  के फिलहाल कुल वोट ही 2 लाख के पास है। 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में।जबकि एक सीट कोरबा पर कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डा. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं। वही दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का माहौल है। रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुमत मिला है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...