शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-कोरबा दिनांक 1 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के अलग -अलग जिलों में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया इसी कड़ी में जिले के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब में क्लब के समस्त युवाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा अर्चना कर 23वां वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया । इस दौरान अधिवक्ता अमित सिन्हा ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी एक दुसरे का सुखदूख का साथी बनकर एवं मिलकर चलें और अपने संस्कृति को सजाएं रखें । साथ ही ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में बोले । कार्यक्रम के दौरान सभी युवा साथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष किया गया । इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं युवा नेता अखिलेश सिंह ( मल्लू ) अधिवक्ता अमित सिन्हा सहित समस्त युवा साथीगण उपस्थित रहे ।
छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा अर्चना कर मनाया गया 23वां छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बांकीमोंगरा ।
Date:


