छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंडी…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-आने वाले दिनों में प्रदेश में ठिठुरन थोड़ी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा,कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है और एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू होगी, इससे ठंड और बढ़ेगी।

सज गए गर्म कपड़ों के स्टाल

ठंड की दस्तक शुरू होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने शुरू हो गए है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का नया स्टाक आया हुआ है। वैसे इस वर्ष कारोबारियों द्वारा सोच समझकर ही गर्म कपड़ों का स्टाक मंगाया जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ष ठंड कम पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी गिरावट थी।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...