छत्तीसगढ़:-राहुल गांधी 25 सितम्बर को आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल….कलेक्टर-एसपी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में 25 सितम्बर को राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। श्री गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मंत्री श्री कवासी लखमा, मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री श्री उमेश पटेल, मंत्री श्री अमरजीत भगत, मंत्री श्री मोहन मरकाम, बिलासपुर सांसद श्री अरूण साव, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान शामिल होंगे।

आईजी, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा –
श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की परसदा सकरी के एसडीआरएफ मैदान में विशाल आमसभा होगी। जिला प्रशासन द्वारा मैदान में पंडाल, स्टॉल, पार्किंग आदि की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री संजीव झा एवं एसपी श्री संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...