जगदलपुर : विदेश व्यापार एवं निर्यात संवर्धन हेतु आज कार्यशाला का आयोजन

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बस्तर जिले में विदेश व्यापार एवं निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक विदेश व्यापार नागपुर द्वारा एक्सपोर्ट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन कल 08 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में डीजीएफटी नागपुर के विशेषज्ञों की एक टीम इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोड प्राप्त करने के तरीकों पर विडियो प्रस्तुति देंगे,साथ ही निर्यात वित्त विकल्पों पर एमएसएमई विभाग, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एसबीआई द्वारा डीजीएफटी योजनाओं पर जानकारी दिया जावेगा। इसमें डीजीएफटी नागपुर द्वारा ऑउटरीच कार्यक्रम का फोकस ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु जानकारी दिया जाएगा। निर्यात में रूचि रखने वाले जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों, कृषि उत्पादक संगठन, स्व-सहायता समूह,नव उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उक्त कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर बीएसएनएल बिल्डिंग नयापारा में संपर्क कर सकते हैं।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...