जनचौपाल में कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रा को कन्या आश्रम में प्रवेश व जाति प्रमाण पत्र बनाने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले के विभिन्न स्थानों से कलेक्टर जनचौपाल  में पहुचें लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा है। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जाति प्रमाण पत्र एवं कन्या आश्रम में प्रवेश दिलाने हेतु आवेदन लेकर कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची करतला विकासखण्ड के ग्राम श्रीमार की कु. सुखमती व अंजली मंझवार ने बताया कि वे शासकीय कन्या आश्रम करतला में कक्षा 6वीं में प्रवेश एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके गाँव में कक्षा 5वीं तक के अध्यापन के लिए विद्यालय है साथ ही उनका गांव जंगलों से घिरा हुआ है। इस हेतु उन्होंने कन्या आश्रम में प्रवेश एवं जाति प्रमाण पत्र दिलाने के लिए आवेदन प्रेषित किया। इस पर कलेक्टर झा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करतला को बालिकाओं को कन्या छात्रावास में प्रवेश दिलाने एवं उनका जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए।
आज जनचौपाल में 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...