जमगहन में झमाझम डांस प्रतियोगिता संपन्न, सामाजिक संदेशों से हुआ जनजागरण

Date:

Share post:


जिला सक्ती। ब्लॉक मालखरौदा के ग्राम पंचायत जमगहन में दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को झमाझम डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा. रामकुमार यादव, विधायक चंद्रपुर तथा पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे, जिला पंचायत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगितामें विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र प्रेम, नशा मुक्ति तथा शिक्षा के महत्व जैसे गंभीर मुद्दों पर जनजागरूकता का संदेश दिया। डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही समाज को सार्थक संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विक्रांत सांडे, जनपद सदस्य मालखरौदा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण अंचल में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलती है। उन्होंने आयोजक टीम और ग्रामीणजनों को कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

👉 झमाझम डांस प्रतियोगिता में भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और पूरे उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया।

 

 

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...