जमीन गाइडलाइन में 100–800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में बना “प्रॉपर्टी संघ”, राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष — गुरुवार सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में होगा विरोध प्रदर्शन

Date:

Share post:

सक्ती। राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों में 100 से 800 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि किए जाने के खिलाफ सक्ती में भूमि से जुड़े कारोबारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे पर हटरी धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से “प्रॉपर्टी संघ सक्ती” का गठन किया गया।

गठन के दौरान पत्रकार राहुल अग्रवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में राजेश अग्रवाल (बाबा), सोनू कुरैशी और कालू रघुनाथ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव नियुक्त हुए हरीश अग्रवाल (कालू), सहसचिव पद पर रमेश देवांगन और कोषाध्यक्ष के रूप में गोलू (सीडी) को मनोनीत किया गया।
इसी तरह समिति के संरक्षक के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जगदीश बंसल, अरुण अग्रवाल एवं चमन अग्रवाल (डीएम) को शामिल किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कल 8 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रॉपर्टी संघ ने व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

व्यापारियों का कहना है कि गाइडलाइन में भारी वृद्धि से जमीन की खरीद-बिक्री प्रभावित होगी और आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...