ज़मीन अधिग्रहण पूरा, कानून अधूरा: एमबी पावर पर R&R घोटाले की जांच, SDM ने मांगा जवाब”

Date:

Share post:

अनूपपुर | जैतहरी
एमबी पावर लिमिटेड, जैतहरी द्वारा संचालित ताप विद्युत परियोजना एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। रेलवे लाइन साइडिंग, बैराज निर्माण, जल आपूर्ति हेतु डूब क्षेत्र तथा ऐश पाइप लाइन निर्माण के लिए 12 वर्षों पहले जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, उन्हें अब तक पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) से जुड़े वैधानिक लाभ नहीं दिए जाने का मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैतहरी ने 23 दिसंबर 2025 को एमबी पावर प्लांट के महाप्रबंधक को पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर तथ्यात्मक व बिंदुवार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

भूमि विस्थापित किसान कर्मचारी संघ जैतहरी के कार्यकारी अध्यक्ष बहन द्रोपती जी द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगवा में हो रही जनसुनवाई में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि परियोजना के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित खातेदारों एवं उनके परिवारों को—
पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन
आजीविका एवं रोजगार
पेंशन संबंधी लाभ
स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं
अब तक नहीं दी गई हैं, जबकि यह सभी लाभ परियोजना की R&R नीति एवं शर्तिका के अंतर्गत अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाने थे।

प्रशासन ने माना मामला गंभीर

SDM कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तुत आवेदन में उल्लिखित तथ्यों के संबंध में कंपनी को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष 15 दिवस के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करना होगा, जिससे प्रकरण का निराकरण किया जा सके।
पत्र की प्रति भूमि विस्थापित किसान कर्मचारी संघ को भी भेजी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने शिकायत को औपचारिक रूप से दर्ज कर लिया है।

उठते सवाल

क्या कंपनी ने R&R शर्तों का पालन किया?
यदि नहीं, तो क्या प्रभावितों को वर्षों से वंचित लाभ मिलेंगे?
क्या निजी कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई होगी?
अब सबकी निगाहें प्रशासनिक जांच और कंपनी के जवाब पर टिकी हैं।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...