जांच अभियान तेज करें फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थैतिक निगरानी दल: सौरभ कुमार

Date:

Share post:

मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय-सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के प्रभारियों को जांच अभियान तेज करते हुए प्रभारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतों पर जांच कर उसे निराकृत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने नॉमिनेशन फॉर्म, एफएसटी की रिपोर्ट, व्हीएसटी/ व्हीव्हीटी/ एमसीएमसी कक्ष, व्हीकल/सीसीटीवी, फॉर्म 12 डी , फॉर्म 6,7,8 की जानकारी, शैडो एरिया की जानकारी, रनर की व्यवस्था, नोडल अधिकारी द्वारा सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, कम्युनिकेशन प्लान, रुट चार्ट, वाहनों की अनुमति संख्या, व्हील चेयर की उपलब्धता हेतु मतदान केंद्र की जानकारी, मतदान केंद्र में एएमएफ की जानकारी, मतदान केंद्रों में वोटर असिस्टेंट बूथ, मतदान केंद्रों में पेंटिंग कार्य (लेखन-मतदान केंद्र का क्रमांक एवं नाम), नॉमिनेशन कक्ष की व्यवस्था, मतदान दलों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण, वेबकास्टिंग, एनकोर पोर्टल में रिटर्निंग ऑफिसर के लॉगिन, नोडल एप में लॉगिन, ईएसएमएस नोडल ऑफिसर का लॉगिन, सी-विजिल में प्राप्त शिकायतें, ऑब्जर्वर्स हेतु व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, ट्रॉन्सफार्मर की व्यवस्था, इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था, मतदान केंद्रों में शौचालय  एवं साफ-सफाई की व्यवस्था, मतदान केंद्रों को पूर्णतः व्यवस्थित बनाया जाना, ईपिक कार्ड वितरण, मीडिया प्रवेश के संबंध में गहन समीक्षा की। इस दौरान निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम और अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश कुमार नाग सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...