जांजगीर-चांपा:-चाम्पा में मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई….

Date:

Share post:

अग्रसेन भवन से पुजा अर्चना कर मां समलाई मंदिर चाम्पा तक निकाली गई शोभायात्रा

जांजगीर-चांपा:-(रामेश कुमार साहू की खास रिपोर्ट) चाम्पा आयोजन समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व अष्टमी पर मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा चाम्पा में निकाली गई। आयोजन समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पुजा अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जो अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर, थाना चौंक, लायंस चौंक, परशुराम चौंक होते हुए बंधवा पार, कदम चौंक, मां समलाई दाई मंदिर चाम्पा तक बाजे- गाजे, नृत्य समूह के साथ 101 मीटर लम्बी मनोकामना चुनरी यात्रा सैकड़ों भक्तगणों द्वारा निकाली गई। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए हल्वा- पुडी प्रसाद की ब्यवस्था रखी गई थी। मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा मां समलाई मंदिर चाम्पा पहुंच कर आयोजन समिति द्वारा 101 मीटर लम्बी चुनरी चढ़ाई गई। जहां आयोजन समिति द्वारा पुजा अर्चना कर शहर वासियों, जिले वासियों तथा प्रदेश वासियों के खुशहाल जिंदगी की मंगलकामना की गई। चुनरी यात्रा की शहरवासियों ने चौंक चौराहे में स्वागत किया और भुरी भुरी प्रशंसा भी की।


जांजगीर-चांपा इस सफल व ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी रहे समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत, विन्धेश राठौर, दिलीप साहू, चंदन धीवर, रमेश साहू, दिनेश साहू, हीरालाल पात्रे, देवनारायण साहू, संतोष बरेठ, शिव कुमार, वेदराम साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, लव पटेल, बजरंगी धीवर, श्रीमती रूखमणी साहू, सावित्री पाल, संजु साहू, गीता सिंह, दुजबाई, सुकवारा, कलीबाई, गायत्री सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण, श्रद्धालु शामिल थे।

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...