जांजगीर-चांपा : जनदर्शन में पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर कलेक्टर ने गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना

Date:

Share post:

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश

जांजगीर चाम्पा -: कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
     जनदर्शन में जांजगीर के विकासखंड बलौदा के ग्राम बिरगहनी निवासी सीमा कुर्रे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, लीला यादव जमीन नामांतरण करवाने, शिवरीनारायण निवासी राकेश सिंह द्वारा भू-आबंटन कराने, ग्राम चुरतेला निवासी अनन्या रोहिदास द्वारा ट्राई साइकिल दिलाने, जांजगीर के अलगू सिंह चौहान द्वारा इलेक्ट्रिक साइकिल दिलाने, ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच लखे कुमारी राठौर द्वारा अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम पंचायत पनोरा निवासी दशरथ निवासी द्वारा वन भूमि का पट्टा दिलाने, जांजगीर निवासी किरण कुमार साहू द्वारा सीमांकन कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...