जांजगीर-चांपा : रोजगार कार्यालय में 9 फरवरी होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 09 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से रोजगार कार्यालय, जांजगीर चांपा में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में अघोर विद्यापीठ, पोड़ीदल्हा अकलतरा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक, लेखा, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, म्यूजिक टीजर, संस्कृत टीचर, कम्प्यूटर टीचर, इतिहास, लिपिक, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउन्टेंट, प्यून, आया आदि के पद शामिल है। उक्त पद हेतु पुरूष एवं महिला दोनो आवेदक पात्र होगें। प्रतिष्ठान द्वारा सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जो न्यूनतम 10वीं से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण तक है एवं सभी पदों के लिए अनुभव अनिवार्य है। शिक्षकों के पद के लिए बी.एड. एवं डी.एड. अनिवार्य होगा। प्रतिष्ठान द्वारा चयनित आवेदको को प्रतिष्ठान के नियमानुसार वेतनमान प्रदान किया जावेगा। चयनित आवेदक का कार्यक्षेत्र पोड़ीदल्हा अकलतरा रहेगा। आवेदक की जानकारी के लिए यह अवगत हो कि अघोर विद्यापीठ एक विद्यालय है जो सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। जो युवा उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होना चाहते है वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा रोजगार पंजीयन के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित हो सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...