जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट ) -: जांजगीर चांपा में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे किसानों और ग्रामीणों के साथ हो रही ठगी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा ठगी से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।
एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में बैंक से धनराशि निकालकर घर जा रहे किसानों को ठग अलग-अलग तरीकों से निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए आमजन, विशेषकर किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
पुलिस ने अपील की है कि अधिक राशि निकालते समय अकेले न जाएं, किसी अज्ञात व्यक्ति से सहायता न लें और बैंक परिसर में संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। साथ ही, साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...