जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं: सौरभ कुमार

Date:

Share post:

प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें मतदाता

कलेक्टर ने आम मतदाताओं को बताए मतदान के फायदे

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने प्रजातंत्र की मजबूती के लिये मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निष्पक्ष होकर और प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व को समझना होगा। मतदाता जागरूक होकर एवं मतदान में हिस्सा लेंगे तो एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने क्षेत्र का बेहतर विकास भी करा सकते हैं।
    कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले जिले के मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने जिले में स्वीप द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अनेक जानकारी मिलने की बात कहते हुए कहा कि स्वीप की टीम का योगदान निर्वाचन के दौरान महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए वे जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं को जागरूक करें। कलेक्टर ने प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि मतदान करके हम अपनी पसंद का उम्मीदवार, जनप्रतिनिधि के रूप में चुन सकते हैं। जहां के मतदाता जागरूक होंगे वहां के जनप्रतिनिधि भी विकास कार्यों में रूचि लेंगे। विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं, नीति में जनप्रतिनिधियों का योगदान होता है। इसलिए जागरूक मतदाता बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अच्छे जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो निर्वाचित जनप्रतिनिधि अधिकारियों के माध्यम से विकास से जुड़ी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाकर अपने क्षेत्र का विकास करा सकता हेै। उन्होंने कहा कि जहां मतदान का प्रतिशत अधिक होता है उस क्षेत्र में विकास तेजी से होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां के लोगों की जागरूकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि वे अपना कीमती वोट अवश्य डालें और अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...