जिला फुटबॉल ट्राफी प्रतियोगिता घुड़देवा का समापन, बांकी पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने दी शुभकामनाएं

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट)-: जिला फुटबॉल ट्राफी घुड़देवा खेल मैदान में आयोजित की गई भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को शाम शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों ने मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। घुड़देवा में होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिए थे, जहां फाइनल मुकाबला दीपका ACB व घुड़देवा के बीच खेला गया। जहां दीपका ACB की टीम ने दो गोल कर जीत हासिल किया।

इस दौरान फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित समापन में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुए, साथ ही विशिष्ट अतिथि वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा पार्षद श्रीमती रुबी गुप्ता सहित पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े , कृपा राम साहु, विश्वनाथ यादव, सुरेश चौधरी, धन्नू बंजारे, जगदीश गुप्ता, आशा केंवट, राकेश सिंह, गौरी केंवट, रिता साहु युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा अध्यक्ष विकास सोनी, अनूपम दास एवं फुटबॉल प्रेमी व आसपास के नगरवासी शामिल हुए।
वहीं इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक कोरबा जिला फुटबॉल संघ सेकेट्री व पूर्व पार्षद पवन गुप्ता के द्वारा किया गया।
जहां सभी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

समापन में पहुंचे मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं और युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। श्रीमती झा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते कहा कि आज छोटे मैदान में हिस्सा ले रहे हैं, आने वाले दिनों में आप बड़े मैदान में हिस्सा लेवें, और अपने माता-पिता, गुरुजनों, गांव , जिले व अपने राज्य का नाम रौशन करें यहीं मेरी शुभकामनाएं हैं।
श्रीमती सोनी विकास झा ने फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक पवन गुप्ता के कार्यों को सहरानीय करते हुए कहा कि पवन गुप्ता जी अपने वार्ड वासियों के साथ -साथ क्षेत्र के खिलाड़ियों का ध्यान देते हैं, इसी तरह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद पवन गुप्ता व क्षेत्रवासियों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य का पुष्प माला से स्वागत किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...