जिला बालोद:-थाना रनचिरई पुलिस द्वारा जुआरियो के विरूद्ध कार्यवाही।

Date:

Share post:

जिला बालोद:-(पलेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट)

01-अलग-अलग मामलो में कुल 08 जुआरीयान को किया गिरफ्तार03. जुआरीयान के कब्जे से कुल 1700 रूपये को किया गया बरामद


संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 21.10.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना रनचिरई पुलिस को सूचना मिलने पर 02 अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर 52 पत्ती ताश पर रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले जुआड़ियानों के विरूध्द कार्यवाही किया गया। ग्राम कुम्हलीखुर्द चौक ठेला के पास 52 पत्ती तास पर जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर जुआड़ियान 01. पंचराम साहू पिता मनबोध साहू, उम्र 65 वर्ष, 02. विष्णुक साहू पिता चैतूराम साहू, उम्र 45 वर्ष 03. रामकृष्ण पिता टेकराम, उम्र 21 वर्ष, साकिनान ग्राम कुम्हली, थाना रनचिरई, जिला बालोद पकडे गये, जिनके फड एवं कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 600 रू0 विधिवत जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम चिचबोड़ चौक में रेड कार्यवाही कर जुआडियान 01. रामस्वरूप साहू पिता परउ राम साहू, उम्र 55 वर्ष, 02. नेतराम साहू पिता दाउ राम साहू, उम्र 25 वर्ष ग्राम 03. ओमप्रकाश निर्मलकर पिता लखन, उम्र 40 वर्ष, 04. ओंकार प्रसाद पिता हीरालाल उम्र 22 वर्ष, 05. महेश कुमार पिता दर्शन राम, उम्र 48 वर्ष, साकिनान ग्राम चिचबोड़, थाना रनचिरई, जिला बालोद को पकडा गया। जिनके फड एवं कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 1100 रू0 विधिवत जप्त किया गया। जुआडियानों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/2022 व 122/2022 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

अपराध क्र0 121/2022 धारा 13 जुआ एक्ट –
जप्त संपत्ति- 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 600 रू0।
नाम जुआडियान – (01) पंचराम साहू पिता मनबोध साहू, उम्र 65 वर्ष, (02) विष्णुम साहू पिता चैतूराम साहू, उम्र 45 वर्ष (03) रामकृष्ण पिता टेशराम, उम्र 21 वर्ष, साकिनान ग्राम कुम्हली, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

अपराध क्र0 – 122/2022 धारा 13 जुआ एक्ट –
जप्त संपत्ति- 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 1100 रू0।
नाम जुआडियान – (01) रामस्वरूप साहू पिता परउ राम साहू, उम्र 55 वर्ष, (02) नेतराम साहू पिता दाउ राम साहू, उम्र 25 वर्ष ग्राम (03) ओमप्रकाश निर्मलकर पिता लखन, उम्र 40 वर्ष, (04) ओंकार प्रसाद पिता हीरालाल उम्र 22 वर्ष, (05) महेश कुमार पिता दर्शन राम, उम्र 48 वर्ष, साकिनान ग्राम चिचबोड़, थाना रनचिरई, जिला बालोद

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...