जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह कुसमुंडा में संपन्न हुआ

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 सोमवार को जेआरसी खेल मैदान, विकास नगर कुसमुण्डा में गरिमामय और उत्साहपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया। समारोह ने पत्रकार समुदाय के बीच एकजुटता, संवाद और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने की। इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु) तथा जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना सहित हरदी बाजार ,दीपका ,दर्री ,बंकिमोगरा ,कटघोरा , बरपाली, पसान, पोड़ी उपरोड़ा के ब्लाक अध्यक्ष, व पदाधिकारी , सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त पत्रकारों ने इसे अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग रहने की प्रेरणा बताया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...