जिले के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षित गर्भपात की सुविधा उपलब्ध

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित गर्भपात की सुविधा उपलब्ध है। असुरक्षित एवं अवैधानिक तरीकों से गर्भपात की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरक्षित गर्भपात की सुविधा सभी शासकीय चिकित्सालय में की गई है। सीएमएचओ डॉ एसएन केशरी ने बताया की जिले में होने वाले दो तिहाई गर्भपात अवैध और असुरक्षित तरीकों से या घर में किए जाते हैं या फिर गैरकानूनी चल रहे दवाखाने पेशेवर लोगों के द्वारा किया जाता है। यही वजह है कि गर्भपात से कई महिलाओं की मृत्यु हो जाती है और कईयों को जिन्दगी भर के लिए स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए शासन द्वारा सभी शासकीय चिकित्सालयों में  सुरक्षित गर्भपात की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले के सभी सामु.स्वा.केन्द्रों में स्त्रीरोग विशेषज्ञ कार्यरत हैं व ऑपरेशन थिएटर क्रियाशील हैं जहॉं सुरक्षित गर्भपात किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केसरी के द्वारा जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देषित किया है कि अपने अधीन चिकित्सालयों में सुरक्षित गर्भपात की सुविधा उपलब्ध करावें तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए ओ.पी.डी., आई.पी.डी.तथा वेटिंग रूम में सूचना बोर्ड लगावें जिसमें  ”यहॉं सुरक्षित गर्भपात होता है“ लिखा हो तथा स्त्रीरोग विषेषज्ञ का नाम एवं स्वास्थ्य केन्द्र का नाम अंकित हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है कि जिले के सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ पदस्थ है तथा यहॉं सुरक्षित गर्भपात की सुविधा उपलब्ध है। जिले के जरूरतमंद नागरिक अप्रषिक्षित चिकित्सक, झोलाछाप या किसी दवाई दुकान से दवा लेकर गर्भपात ना करावे जिससे कोई परेशानी ना हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर सुरक्षित गर्भपात करावे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...