जिले में धान खरीदी एक नवंबर से, उपार्जन केंद्रों में सभी तैयारियां पूरी

Date:

Share post:

खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित

19 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी का उपार्जन अनुमानित

नोडल अधिकारी और निगरानी दल रखेंगे धान खरीदी प्रक्रिया पर नजर

कोरबा -: कोरबा जिले में खरीफ वर्ष 2022-2023 के लिए एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कोरबा जिले में  धान की खरीदी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को असुविधा न हो इसके लिए भी कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कोरबा जिले में इस साल 44 हजार 361 पंजीकृत किसान 41 समितियों के 55 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। इस साल रिकार्ड 19 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसे प्रस्तावित 5 नए उपार्जन केंद्र सहित 41 समितियों के 55 उपार्जन केंद्रों में माध्यम से हासिल किया जाएगा। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में आवश्यकता के  अनुसार बारदानों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। पारदर्शिता पूर्ण धान और अच्छे किस्म के धान की खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल  अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। जिससे कि नियमानुसार धान खरीदी की प्रक्रिया हो सके। इसके अलावा निगरानी दल का भी गठन किया गया है। इधर एक नवंबर से शुरू होने वाले धान ख़रीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में धान रखने, उठाव संबंधी दिशा निर्देश के अनुसार तैयारी की गई है। 

किसान टोकन तुंहर हाथ एप से किसान अपनी सुविधा अनुसार प्राप्त करेंगे टोकन –  खरीफ वर्ष 2022-2023 के लिए   किसान टोकन तुंहर हाथ एप की सुविधा शुरु की गई है। इस एप के माध्यम से किसान खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। पंजीकृत किसानो से धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एंड्राइड ऍप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान सम्बंधित उपार्जन केंद्र में स्वं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय ( बेचने ) हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है। इस एप के द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।

फैक्ट फाईल धान खरीदी वर्ष 2022 -23

लक्ष्य -19 लाख एक हजार 108 क्विंटल

समिति की संख्या  41

उपार्जन केंद्र 55

कुल पंजीकृत किसान 44 हजार 361

समर्थन मूल्य कॉमन धान -2040 रुपए प्रति क्विंटलग्रेड ए धान का दर 2060

ग्रेड ए धान का दर 2060

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...