घुड़देवा -: घुड़देवा के सामुदायिक भवन में संवेदना ब्लड बैंक के तत्वाधान में, इंसानियत एवं मानवता का प्रचार करते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त योद्धा युवा संगठन कोरबा के द्वारा कराया गया। शिविर में कुल 57 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान देकर समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। शिविर में रक्तदान करने वालों में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई। आयोजन के दौरान नगर और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति देकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। पहली बार रक्तदान करने बड़ी संख्या में इस महान कार्य में अपनी आहुति देने पहुंचे। आयोजकों ने आने वाले समय में होने वाले रक्तदान शिविर में और अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने आह्वान किया है। आयोजन करता – सुरज श्रीवास, अमन सिंह राजपूत , आदिल खान , शुभम महंत , गणेश भगत , संजू कंवर, जय कंवर, गुलशन दीप , आशु , अतुल , अंशु


