जिले में 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 06 से 08 मार्च तक 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को एवं एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत 06 मार्च को कबड्डी एवं 100 मीटर दौड़, 07 मार्च को खो-खो एवं लम्बी कूद, 08 मार्च को हॉकी एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 09 वर्ष से अधिक के बालिका/महिला खिलाडियों को सम्मिलित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कोई भी महिला वर्ग की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। संबंधित खेलों के बालिका/महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु गोपाल दास महंत व्यायाम शिक्षक मोबाईल नंबर 9630848367 एवं व्हॉलीबॉल खेल हेतु सुशील गर्ग मोबाईल नंबर 9827464122 पर संपर्क कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने जिले की समस्त महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नंबर 7067747300 एवं 9074668699 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...