जीत गई भाजपा… जीत गई जनता… छत्तीसगढ़ मतदाता मन के जय जोहार.. आभार- संजय भावनानी : भाजपा के प्रचंड जीत पर कार्यकर्ता और नेता ढोल- नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे, मनाई जश्न

Date:

Share post:



शुभ संकेत/कोरबा-पाली:- 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीते 5 साल सत्ता में रही कांग्रेस की करारी हार के साथ भाजपा की दमदार वापसी हुई है। जहां इस बंपर जीत से भाजपा की दिवाली मन रही है तो कांग्रेसियों में उदासी फैली है और पिछले चुनाव में 65 प्लस सीट जीतने वाली कांग्रेस की हालत खस्ता होने के साथ कई कांग्रेसी दिग्गज भाजपा के प्रत्याशियों के आगे बुरी तरह धराशायी हो गए। वही भाजपा में जश्न का माहौल है। प्रदेश भाजपा की जीत पर पाली नगर में फटाखे फोड़ और ढोल- नगाड़े की थाप पर रैली की शक्ल में भाजपाई कार्यकर्ता और नेतागण जमकर झूमे। बीजेपी की इस अप्रत्याशित जीत को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने कहा कि यह भाजपा की जीत नही बल्कि जनता की जीत है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चौकाने वाले परिणामो को दिखाकर यह साबित कर दिया कि उन्हें मोदी की गारंटी और भाजपा की रीति- नीतियों पर काफी भरोसा है। जिस भरोसे के लिए संजय भावनानी ने प्रदेश की जनता का जोहार व आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्ट्राचार से जनता का पांच वर्ष में ही मोह भंग हो गया और जनता- जनार्दन ने कांग्रेस को प्रदेश मुक्त कर दिया। श्री भावनानी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से खरीदा जाएगा। इतना ही नही किसानों को एकमुश्त में भुगतान भी किया जाएगा। आखिरकार भाजपा के इस वादे पर किसानों ने भरोसा जताया। इसके अलावा भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना की घोषणा भी की गई थी। इसमें विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए हर साल देने के साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा मोदी सरकार ने किया था। जिस वादे को सत्ता में आयी सरकार पूरा करेगी। वहीं पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजपाल (चिंटू) ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान जब कांग्रेस की लहर की बात की जा रही थी तब भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023 नाम से जारी इस घोषणा पत्र में भाजपा ने राज्य युवाओं के लिए रोजगार, महंगाई से मुक्ति समेत महिलाओं से वादे किए। जिसके मुताबित जो चुनावी नतीजे सामने आए है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा पर भरोसा कर और किये वादों से प्रभावित होकर ही प्रदेश की जनता ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वाली भूपेश सरकार जिसका नारा- भूपेश है तो भरोसा है, उस सरकार को नकारते हुए भगवा पार्टी को चुना है, जो सबका साथ- सबका विकास ध्येय पर कार्य करती है। भाजपा की जीत पर अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात कही। इस दौरान भाजपा कोरबा जिलामंत्री अजय जायसवाल, पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, जितेंद्र माटे, प्रयाग नारायण सांडिल्य, रितेश जायसवाल, विशाल मोटवानी, नीली भावनानी, छोटू पटेल, अनुरुद्र जायसवाल, तारकेश्वर पटवा सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

*मोदी व शाह हुए संजीवनी साबित तो ओम, मनसुख, अरुण, रमन व सरोज ने कार्यकताओं को किया रिचार्ज*
दरअसल वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम से आहत बीजेपी इस चुनाव से एक वर्ष पहले तक लगभग बिखरी हुई नजर आ रही थी और विस. के उपचुनावों तथा स्थानीय निकायों में हार ने पार्टी को और भी निराश कर दिया था। लेकिन चुनाव के कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लगातार प्रवास ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को संजीवनी प्रदान किया। इसके अलावा ओम माथुर भी मीडिया से दूर लगातार बैठके और सभाएं करते रहे। उन्होंने बस्तर और सरगुजा संभाग में जमकर बैठकें और सभाएं की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी छत्तीसगढ़ में काफी एक्टिव थे। जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की और रणनीति बनाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी जाता है। उन्होंने पूरे प्रदेश में जनसभाएं की। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ उत्साह भरने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने भी अपनी विधानसभा सीट से ज्यादा प्रदेश की दूसरी सीटों पर रैलियां और प्रचार किया। बीजेपी की सभी चुनावी रणनीति में वो शामिल रहे। सरोज पांडेय भी दुर्ग संभाग सहित पूरे प्रदेश में सक्रिय रही और महतारी वंदन योजना का जमकर प्रचार किया। इन्होंने चुनाव की बागडोर सम्हाल रखी थी और पूरा खेल पलट दिया तथा बीजेपी के खाते में जीत डाल दी।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...