जैतहरी/अनूपपुर,
स
सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) राज्य केन्द्र के आव्हान पर जिला अनूपपुर में जगह जगह काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। उक्त आशय की जानकारी सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र, जमुना कोतमा क्षेत्र एवं मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी मजदूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भी काली पट्टी बांध कर श्रम संहिता का विरोध किया एवं श्रम संहिता को मजदूरों को गुलाम बनाने वाली कानून बताया।
सीटू नेताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मजदूर विरोधी श्रम संहिता को रद्द करें अन्यथा श्रमिक संगठन सीटू चुप नहीं बैठेगी।
कामरेड जुगुल राठौर ने बताया कि हसदेव क्षेत्र राजनगर में कामरेड द्ववेन्द्र निराला कामरेड रामू यादव, कामरेड रामायण पटेल, जमुना कोतमा क्षेत्र में कामरेड इन्द्र पति सिंह व अनिल शर्मा, तथा मोजर बेयर पावर प्लांट में कामरेड जुगुल किशोर राठौर, सहसराम चौधरी, कामरेड अफसाना बेगम, संध्या शुक्ला , कामरेड ओमप्रकाश, के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जैतहरी/अनूपपुर, सीटू ने श्रम संहिता के विरोध में काला पट्टी बांध कर जताया असंतोष।
Date:


