जैतहरी, वन्यजीव के उत्पात से पीड़ित किसान एवं ग्रामीण हुए लामबंद,21 अगस्त के आन्दोलन की तैयारी जोरों पर ——- जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

जैतहरी.                                                                    .                                                                                                 वन्यजीव हाथी, जंगली सुअर एवं बन्दरो के उत्पात से आहत किसान एवं ग्रामीण जनों की बैठक जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पड़रिया में सम्पन्न हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से मजदूर एवं किसानों के नेता जुगुल किशोर राठौर मौजूद रहे।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसान एवं ग्रामीण जनों के वन्यजीव हांथी, जंगली सुअर, एवं बन्दरो के उत्पात से कृषि उत्पाद को बचाने के लिए गम्भीर नहीं है। व्यवस्था में करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी किसान एवं ग्रामीण जनों को स्थाई समाधान नहीं मिल रहा है और न ही नुकसानी का मुआवजा मिल रही है। जिसके कारण कई ग्रामीण भरी वर्षांत में अपने क्षतिग्रस्त घर को छोड़कर दूसरे के घर में रहकर दयनीय ज़िन्दगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनहीन सरकार और उसके कर्ताधर्ता अभी तक राहत एवं बचाव कार्य के लिए कोई पहल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है, अब हमें अपने हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना होगा। अब वक्त आ गया है कि सरकार के सोई हुई संवेदना को जगाने के लिए बाल बच्चे समेत आंदोलन में उतरना होगा और 21 अगस्त 2025 को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय जैतहरी के समक्ष बढ़ चढ़ कर आन्दोलन में सामिल होकर अपने पीड़ा से रूबरू करवाना होगा।

उपस्थित ग्रामीण एवं किसानों ने आन्दोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सामिल होने के लिए संकल्प लिया।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...