जैतहरी, 21 अगस्त के आन्दोलन में सामिल कराने, ग्रामीणों ने चलाया जन सम्पर्क अभियान ———- जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

शुभसंकेत जैतहरी/अनूपपुर:अन्तर्गत :वन्यजीव के द्वारा आय दीन उत्पात से त्रस्त ग्रामीण जनों ने आज दिनांक 17/8/2025 को ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई में घर घर पहुंच कर 21 अगस्त के आन्दोलन में सामिल होने का अभियान चलाया है। जन सम्पर्क अभियान ऋषी राम राठौर, सीताराम राठौर, रामकृपाल राठौर के नेतृत्व में दर्जनों किसान एवं ग्रामीण जन सामिल होकर जन जन से सम्पर्क कर अपील किया है कि अपने खेती को बचाने, ग्रामीणों को सुरक्षित रखने एवं सरकार एवं उसके तंत्र की सोई हुई संवेदना को जगाने के लिए 21/8/2025 को तहसील कार्यालय जैतहरी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन नहीं चाहती कि किसानों का खेती सुरक्षित रहे, और न ही ग्रामीण जनो की सुरक्षा की कोई परवाह है। इसीलिए वन्यजीव हांथी , जंगली सुअर एवं बन्दरो के उत्पात से किसान का फ़सल चौपट हो जाता उसका मुआवजा तक नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कितनों भाइयों का भरी वर्षांत में वन्यजीव के द्वारा घर को तहस-नहस कर दिया गया लेकिन आज दिनांक तक उसका क्षतिपूर्ति तय नहीं की गई है। अब वक्त आ गया है कि हमें अपनी खेती एवं खुद की सुरक्षा के लिए लामबंद होकर संघर्ष के लिए मैदान में उतरना होगा। जन सम्पर्क अभियान में रामशरण राठौर , चन्द्रभान सिंह,राजू भरिया, दिनेश राठौर, देवशरण, भीमसेन,लोकनाथ भरिया , तुला राठौर, रामस्वरूप राठौर, रामदास राठौर सहित दर्जनों किसान एवं
हमारे आस पास ग्रामीण जनो से अनुरोध है कि वन्यजीव के द्वारा उत्पात से किसान मजदूर सामिल रहे।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...