टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल एप से स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे जिले के किसान

Date:

Share post:

08 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर

जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में  समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर एवं प्रबंधक किसानों को दे रहे टोकन प्राप्त करने की जानकारी

कोरबा -: धान बेचने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने के लिए विकसित किए गए टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से जिले के किसान स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे है। कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में 08 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टोकन तुंहर  हाथ एप के माध्यम से किसानो को खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित समिति द्वारा भी किसानों को लगातार मोबाइल ऐप के बारे में बताया जा रहा है।  शिविर में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर, पटवारी एवं समिति प्रबंधक किसानों को मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। समितियों में पंजीकृत किसान अपने संबंधित धान खरीदी केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
         प्रशिक्षण प्राप्त करने कराईनारा उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान समयलाल पटेल ने बताया की केंद्र में ऑपरेटर द्वारा ऐप के माध्यम से टोकन निकालने के बारे में बताया गया। अब मैं स्वयं मोबाइल से टोकन निकाल सकता हूं। इसी प्रकार खरीदी केंद्र सोहागपुर पहुंचे किसान मंतराम कौशिक ने बताया की समिति सदस्यों द्वारा सरल शब्दों में ऐप से टोकन निकालना सिखाया। अब मैं टोकन निकालना सिख गया हूं। उन्होंने कहा की अन्य किसानों को भी इसके बारे में जानकारी देंगे। इस एप के माध्यम से किसानो को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...