टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की जानकारी देने के लिए 4 से 8 नवंबर तक लगेंगे शिविर

Date:

Share post:

जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में होगा शिविर का आयोजन

शिविर में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर एवं प्रबंधक किसानों को देंगे टोकन प्राप्त करने की जानकारी

कोरबा -: जिले में चल रहे धान खरीदी महाअभियान के दौरान किसानों की सहूलियत के लिए विकसित की गई मोबाइल ऐप टोकन तुम्हर हाथ के माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इस एप के माध्यम से किसान खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित समिति द्वारा भी किसानों को लगातार मोबाइल ऐप के बारे में बताया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के किसानों को टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल एप के बारे में जानकारी देने के लिए 4 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिले के सभी 55 धान खरीदी केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर, पटवारी एवं समिति प्रबंधक किसानों को मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। समितियों में पंजीकृत किसान अपने संबंधित धान खरीदी केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के प्रशिक्षण शिविर के लिए धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में किसानों तक इसकी सूचना पहुंचाने के लिए गांव में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीकृत किसानो से धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एंड्राइड एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान सम्बंधित उपार्जन केंद्र में स्वं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय (बेचने) हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है। इस एप के द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...