डाक मतपत्र वितरण, संकलन हेतु विधानसभावार दल गठित

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर विधानसभा चुनाव 2023 में डाक मतपत्र के वितरण व संकलन आदि से संबंधित समस्त कार्यों हेतु विधानसभावार दलों का गठन किया है, गठित दल नोडल अधिकारी दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में डाक मत पत्र संबंधी कार्यों का संपादन सुनिश्चित करेंगे।
      जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर के लिए डाक मत पत्र संबधी फार्म-12 वितरण, संकलन, निर्वाचन नामावली से आवेदन पत्रों का सत्यापन कार्य, मतदाता सूची अवलोकन/चिन्हांकन, समन्वयक/मत पत्र तैयार कराना आदि कार्य हेतु चंद्रगुप्त चंदेल तकनीकी सहायक जनपद पंचायत करतला, महेन्द्र कुमार रात्रे सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत करतला, सुनील कुमार सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत करतला, बलवीर सिंह भारद्वाज कल्याण अधिकारी श्रम विभाग कोरबा, हरि किशन देवांगन डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत करतला, आशीष किरण डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रम विभाग कोरबा, पंकज भारद्वाज लेखापाल श्रम विभाग कोरबा एवं श्री रामेशर राम कंवर भृत्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 कोरबा हेतु उक्त कार्यों के लिए गायत्री लहरे सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, तरूण शर्मा तकनीकी सहायक जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, रविशंकर दिवाकर डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत कोरबा, आशीष तोंडे सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत कोरबा, तुलाराम चौहान सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत कोरबा, छबिल कुमार साय सहायक ग्रेड-3 जनपदपंचायत कटघोरा, लोकेश बी.एफ.टी. जनपद पंचायत कोरबा, संतोष कुमार सिदार भृत्य ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर कोरबा को ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 कटघोरा में उक्त निर्वाचन कार्यों हेतु कमलेश मिश्रा तकनीकी सहायक जनपद पंचायत कटघोरा, योगेश प्रताप सिंह सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत कोरबा, सैयद साहिद अली लेखापाल जनपद पंचायत कटघोरा, देवनारायण बी.एफ.टी. जनपद पंचायत कोरबा, रामसिंह कंवर बी.एफ.टी. जनपद पंचायत कोरबा, विनोद गोस्वामी डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत पाली, शिव प्रसाद जगत डाटा एन्ट्री जनपद पंचायत पाली तथा खेम सिंह यादव भृत्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 पाली तानाखार हेतु उक्त निर्वाचन कार्यों के लिए गौतम सिंह मरावी तकनीकी सहायक जनपदपंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, रोशन कुमार कम्प्युटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, प्रहलाद केंवट सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, संजय चौहान डाटा एंट्री ऑपरेटर विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय पोड़ी-उपरोड़ा, गणराज बैगा डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत कटघोरा, ओंकार पटेल बी.एफ.टी. जनपद पंचायत कोरबा, सनत कुमार कश्यप वाहन चालक जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय तथा महेन्द्र कुमार इंद्रालय भृत्य पंचायत एवं कल्याण विभाग की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
उपरोक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय कोरबा, कक्ष क्रमांक 29 प्रथम तल में अपनी उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...