डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का महापौर ने किया शुभारम्भ

Date:

Share post:

20 जून से 4 जुलाई 2023 तक मनाया जाएगा पखवाड़ा

कोरबा -: महापौर राजकिशोर प्रसाद ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर 15 ब्लाक कोरबा में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों को ओ.आर.एस., जिंक की टेबलेट प्रदान किया। इस अवसर पर श्यामसुन्दर सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.एन.केशरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सी. के सिंह तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व नागरिक उपस्थित थे।
सीएमएचओ डॉ. केशरी ने पखवाड़े के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की दस्त व कुपोषण से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार, हाँथ धोने की सही विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने के लिए ओ.आर.एस. घोल एवं जिंक टेबलेट प्रदान किया गया। डॉ. एस.एन.केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त आर.एच.ओ. एवं मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस और जिंक की टैबलेट वितरण करें। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेटर तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों के चिन्हित स्थान पर ओ.आर.एस. तथा कार्नर स्थापित किया गया है। इस गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा अभियान के दौरान आर एच.ओ. तथा मितानिनों के द्वारा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ओ. आर. एस. पैकेट तथा जिंक की गोलियां वितरित तथा ओ. आर. एस. घोल बनाने की विधि बताई जाएगी। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने साबुन से हाथ धोने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
डॉ. केसरी ने बताया कि दस्त व निर्जलीकरण के कारण होने वाली मृत्यु को ओ.आर.एस. व जिंक की गोली के ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है। दस्त की रोकथाम के लिए पानी पीना समय-समय पर हाथों को साफ पानी से धोना, अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही स्तनपान, टीकाकरण व पोषण का अहम योगदान होता है। उन्होंने सभी जिले वासियों से इन आदतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का अपील किया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...