डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वैष्णवी कश्यप का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Date:

Share post:

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट)-: डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 12 जनवरी 2026 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ईस्ट विनोद नगर, दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें देश भर से लगभग 10 से 15 हजार बालिकाओं ने सहभागिता की।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना कौशल प्रदर्शित किया। इसी क्रम में 69 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए वैष्णवी कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वैष्णवी कश्यप के माता-पिता, शिव कुमार कश्यप एवं रजनी कश्यप, जो ग्राम पंचायत कसाइपाली के निवासी हैं, अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित हैं। उन्होंने वैष्णवी के खेल प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस सफलता के लिए वे डी.ए.वी. स्कूल, गेवरा के समस्त शिक्षकगण एवं आदरणीय प्राचार्य महोदय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
साथ ही वैष्णवी के नियमित खेल अभ्यास में सहयोग देने वाले कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन की अध्यक्ष रेनू तिवारी मैडम एवं प्रशिक्षकगण का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...