तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन 3.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन 3.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अनूपपुर 6 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन 3.0 के तहत जिले में 9 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनूपपुर में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि समाज एवं परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आव्हान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्त भारत की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...