तखतपुर:-फर्जी पुलिसकर्मी बनकर किया शादी, फिर बताने लगा खुद को मंत्री का पीएसओ

Date:

Share post:

शुभ संकेत/तखतपुर:- पुलिस का मोनो लगा फर्जी आई कार्ड अपने भाई से बनवाने के बाद आरक्षक बनकर युवक ने पंसद आ चुकी युवती को झांसे में लेकर शादी कर ली। युवती को शंका न हो इसके लिए आरोपी वर्दी पहन कर घूमने लगा और लोगो को शंका न इसके लिए खुद को मंत्री का पीएसओ बता कर क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करवा रहा था कुछ लोगो से आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर रुपए भी ले लिए। आरोपी को एसीसीयू व तखतपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

टीम ने जब पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम यज्ञ कुमार पिता फूलचंद यादव (37) निवासी ग्राम भौराकछार, जूनापारा का होना बताया। टीम की पूछताछ व विभागिय सवाल के आगे फर्जी पुलिसकर्मी युवक नहीं टीक सका और उसने फर्जी पुलिस कर्मी बनने की वजह कोरबा कुसमुंडा निवासी संगीता चंद्रा से शादी करने का पुलिस के सामने खुलासा किया।

एसीसीयू की टीम ने फर्जी पुलिस कर्मी युवक से फर्जी दस्तावेज, लायटर पिस्टल, वर्दी व आईकार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बुधवार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई करेंगी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी यज्ञ कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग का फर्जी आईकार्ड उसने अपने भाई विद्या कुमार यादव से बनवाया था, आईकार्ड में सील लगाने के लिए कमांडेंट माना पदनाम का रबर सील रायपुर से बनवाया था।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...