तहसील साहू संघ जैजैपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी को

Date:

Share post:

सक्ति जैजैपुर।

तहसील साहू संघ जैजैपुर एवं जैजैपुर तहसील अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, गुड़ी चौक जैजैपुर में दोपहर 2:00 बजे से गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बालेश्वर साहू जी (विधायक, विधानसभा जैजैपुर एवं जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ जांजगीर–चांपा) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री प्रकाश साहू जी (जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ सक्ती) करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री मेघाराम साहू जी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), डॉ. खिलावन साहू जी (पूर्व विधायक, सक्ती), श्री कवलधर साहू जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ जांजगीर–चांपा), डॉ. कैलाश साहू जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जांजगीर–चांपा), श्री भोला शंकर साहू जी (निज सहायक, विधायक जैजैपुर) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त श्री सुरेश साहू जी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ सक्ती), श्री मेम कुमार साहू जी (जिला उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ सक्ती), श्रीमती रितू साहू जी (जिला उपाध्यक्ष – महिला, जिला साहू संघ सक्ती), श्री प्रहलाद साहू जी (जिला संगठन सचिव, जिला साहू संघ सक्ती), श्रीमती षडेश्वरी साहू जी (जिला संगठन सचिव – महिला, जिला साहू संघ सक्ती) भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में श्री रूपनारायण साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू संघ बम्हनीडीह), श्री यशवंत साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू संघ रगजा), श्री प्रकाश साहू जी (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ सक्ती), श्री ताराचंद साहू जी (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ डभरा), श्री देवचरण साहू जी (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ मालखरौदा) तथा श्री रामनरेश साहू जी (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, जिला साहू संघ सक्ती) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक विकास पर विचार साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के विनीत एवं आयोजक डॉ. नरसिंह साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ जैजैपुर) ने समाज के समस्त स्नेहीजनों, वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related articles

बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से...

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...