थाना जैतहरी में 91 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध, 25 लाख रुपये की राशि होलड 

Date:

Share post:

दिनांक 03.02.2026 को फरियादी राकेश अग्रवाल, निवासी जैतहरी द्वारा थाना जैतहरी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गल्ला व्यापारी है। दिनांक 19.01.2026 को वाट्सएप कॉल के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को “पीटर पॉल” बताते हुए तथा क्रिप्टो करेंसी मार्केट का सीनियर अकाउंट मैनेजर होना बताकर क्रिप्टो करेंसी मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का प्रलोभन दिया गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर फरियादी से कुल 91 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट पर थाना जैतहरी द्वारा तत्परता से धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अनूपपुर द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान अब तक धोखाधड़ी की गई राशि में से लगभग 25 लाख रुपये को पुलिस द्वारा होल्ड/लीन कराया जा चुका है। उक्त राशि को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर फरियादी को वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है।

प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण की विवेचना निरंतर जारी है।

Related articles

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने सीटू जिला समिति ने झोकी ताकत:- अनूपपुर।

अनूपपुर। सीटू नेताओं ने ताबड़तोड़ मीटिंगें कर कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।...

कोरबा में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बारात जा रहे दो युवकों की मौत, दो गंभीर।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देर रात चांपा-भारतमाला मुख्य...

कोरबा:-कटघोरा मेला में इस बार रोमांच का तड़का।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)नगर के ऐतिहासिक कटघोरा मेले में इस वर्ष भारी उत्साह देखने को मिल रहा...

सीपत:-सीपत पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक…

शुभ संकेत/सीपत:-नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीपत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ...
error: Content is protected !!