बैंक की सीएसआर पहल: कलेक्टर ने किया टेमर प्राथमिक शाला का लोकार्पण, शिक्षा को मिली नई दिश

Date:

Share post:

 

सक्ती, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित प्राथमिक शाला का आज विधिवत एवं गरिमामयी रूप से लोकार्पण किया। नव सुसज्जित विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बच्चों के चेहरों पर खुशी व उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। इस प्रकार की सीएसआर पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देती हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने बैंक की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देना भी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बैंक द्वारा देशभर में संचालित सीएसआर गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा है। नव निर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय को देखकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव तथा सक्ती शाखा के मुख्य प्रबंधक, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Related articles

ट्रेनों में चोरी करने वाले महिला गिरोह पर जीआरपी का एक्शन, नेटवर्क की जांच जारी…

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली...

बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से...

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...