थाना पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द घाटोलीपारा निवासी एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट

Date:

Share post:

थाना पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द घाटोलीपारा निवासी एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिस पर थाना पेंड्रा में धारा 303(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार, थाना गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोटखारा निवासी फरियादी ने सोनालिका ट्रैक्टर चोरी की सूचना दी थी, जिस पर धारा 303(2), 312(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

 

दोनों मामलों में जांच को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश चंदेल, एसडीओपी निकिता तिवारी मिश्रा और डीएसपी दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में तकनीकी और मैदानी स्तर पर कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई और मध्यप्रदेश राज्य में उनकी उपस्थिति की पुष्टि के उपरांत टीमों को रवाना कर दबिश दी गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

 

1. युवराज राठौर पिता नयाप्रसाद राठौर, उम्र 19 वर्ष

 

2. मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित पिता संतोष राठौर, उम्र 21 वर्ष

 

3. साहिल राठौर पिता शोभाराम राठौर, उम्र 19 वर्ष

 

4. शिवम राठौर पिता सोहनलाल राठौर, उम्र 19 वर्ष

 

5. शिवम राठौर पिता देवनारायण राठौर, उम्र 19 वर्ष

 

(सभी निवासी – थाना जतहरी जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश)

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रैक्टरों की रेकी कर चोरी करते थे और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य जिलों में बेच देते थे। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चौकी वेंकटनगर जिला अनूपपुर में इसी तरह से ट्रैक्टर चोरी की वारदात करने की जानकारी भी आरोपियों ने दी है। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन सहित, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

इस कार्रवार्ड में थाना पेंडा एवं थाना गौरेला की संयक्त टीम तथा

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...