थाना बिजुरी में गोलीकांड का फरार आरोपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार

Date:

Share post:

दिनांक 20.09.2025 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशानुसार गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा सुश्री आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
थाना बिजुरी के अपराध क्रमांक 257/25, धारा 125 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी द्वारा यह खुलासा किया गया कि घटना में उपयोग किया गया देशी पिस्तौल कमलेश चौधरी ने उसे दिया था जिस कारण उसे प्रकरण में आरोपी बनाया था जो घटना दिनाक से फरार चल रहा था जिसकी पता तलास पर आरोपी के बनारस उत्तर प्रदेश में लुकछिप कर रहने की सूचना मिली और आरोपी कमलेश कुमार चौधरी पिता राधेश्याम चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी माईनस बिजुरी, को थाना बिजुरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2025 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोतमा में पेश किया गया जहा से न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, आरक्षक 502 विश्वजीत मिश्रा, चालक आरक्षक 285 कर्मजीत सिंह तथा सायबर सेल अनूपपुर के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार की विशेष भूमिका रही।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...