थाने पर भरोसा ना कर के, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ,सेप्टी टैंक और पेशाब के पानी को बच्चों पर डाल मनाया होली

Date:

Share post:

जांजगीर-चांपा(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट ) -: जिले के टेम्पल सिटी शिवरीनारायण से एक खबर निकल कर सामने आ रही है कि एक व्यक्ति ने होली के दिन अपने घर के सेप्टी टैंक और पेशाब से बह कर आने वाली गंदे पानी को बाल्टी में भर भर कर बच्चों के ऊपर फेंक रहा था मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन जब लोग गुलाल और रंगों से होली खेल रहे थे तो टेम्पल सिटी शिवरीनारायण में रहने वाला अर्जुन केंवट और उसका साला हरि केंवट अपने घर के सेप्टी टैंक और पेशाब के द्वारा और बर्तन धोने के द्वारा और कपड़ा धोने से बहने वाली पानी को नाली के द्वारा एक गढ्ढा खोद कर रखा गया है जिसमें गंदगी भरी रहती हैं बाल्टी में भर भर कर बच्चों के ऊपर फेंक रहा था, जिसे देख कर लखन लाल सारथी अपने के दरवाजे पर खड़ा हो कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तभी अर्जून केंवट और हरि केवट और अर्जुन की पत्नी गाली देते हुए लखन के घर में घूस जाते हैं और उसका मोबाईल पटक देते हैं जिससे मोबाइल टुट जाता है लखन को उसी के घर में पटक पटक कर पिटते है और रिपोर्ट करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हैं यहां विचार करने वाली बात यह है कि क्या शासन व प्रशासन ऐसी होली को मान्यता देती है और क्या आप दर्शक ऐसी होली को मान्यता देते क्या आप चाहते हैं कि आप के बच्चों पर इस प्रकार से किया जाए फिलहाल आवेदक ने थाने में आवेदन ना दे कर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अशोकनगर–बिरकोना मार्ग बना अव्यवस्था की मिसाल: सड़क जर्जर, नाली घटिया, लाइट बंद—कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी…

शुभ संकेत/बिलासपुर:-अशोकनगर चौक से बिरकोना वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ किया झंडा रोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू जिला समिति अनूपपुर द्वारा जैतहरी, जमुना...

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जेठा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिनांक 1 मई 2026 को ग्राम पंचायत जेठा के नवधा चौक...

बांकीमोंगरा: पार्षद रम्भा बाई की ईमानदारी पर वार्डवासियों ने जताया भरोसा, डिंकी कौर के आरोपों को बताया निराधार

बांकीमोंगरा -:  नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 14, कटाईनार-2 में चल रहा विवाद अब एक नया...