दर्री। 54 वे राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर किए चित्रकारी प्रतियोगिता

Date:

Share post:

दर्री सुरक्षा सभी के जीवन को संरक्षित करता है, सुरक्षा नियमों का पालन करना सबका उत्तरदायित्व है। सुरक्षा नियमों पर ध्यान केंद्रित करने प्रति वर्ष चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य सुरक्षा विभाग एनटीपीसी कोरबा द्वारा 23 फ़रवरी रविवार को प्रगति क्लब एनटीपीसी अवाशिय परिसर मे चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित कर 54 वे राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी कोरबा परिक्षेत्र के सभी स्कूलों के कक्षा एक से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। यहां सभी स्कूलों से कक्षा एक से दसवीं तक के पांच सौ से अधिक संख्या मे प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का संचालन सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को कक्षानुसार छोटे बच्चों को चित्र बना पेपर मे रंग भरने व बड़े बच्चों को कोरा पेपर मे मनमुताबिक चित्रकारी करने वितरण किया गया।दिया गया पेपर मे सबसे पहले सभी बच्चों ने अपने नाम, स्कूल का नाम व संपर्क नंबर दर्ज कर चित्रकारी आरंभ किया।इस प्रतियोगिता में बच्चों के चित्रकारी को जांच दल के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बचे सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा विभाग द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यहां विभाग द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों का चित्रकारी पेपर जमा कर सबके उत्साहवर्धन करते हुए नाश्ता प्रदान कर विदा किया गया।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...