दिनांक – 09/10/2025 थाना-भालूमाड़ा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर कुल 12. लीटर अवैध शराब जप्त की गई थाना – भालूमाड़ा जिला अनूपपुर (म.प्र.)

Date:

Share post:

 

अनुपपुर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्रेता एवं तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा आज दिनांक 09/10/2025 को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कुशियरा मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी चन्द्रप्रताप कोरी पिता जितेन्द्र कुमार कोरी उम्र 31 साल हाल निवासी जमुना थाना भालूमाड़ा के द्वारा मोटर साईकल से थैले के अन्दर 01. देशी प्लेन 25 नग 180 एमएल की 04 लीटर 500 एमएल, 02.अंग्रेजी शराब आफिसर चाईस विस्की 06 नग 180 एमएल की कुल शराब 1 लीटर 80 एमएल, 3. पावर केन बीयर 10 नग 650 एमएल की 06 लीटर 500 एमएल कुल देशी अंग्रेजी शराब 12 लीटर कुल कीमती 4270 रुपये की अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पाये जाने पर उक्त शराब एवं मोटर साईकल कीमती 50,000 रुपये कुल मसरुका 54270 रुपये को मौके पर आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 34ए आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

नाम पता आरोपी – 01 चन्द्रप्रताप कोरी पिता जितेन्द्र कुमार कोरी उम्र 31 साल हाल निवासी जमुना थाना भालूमाड़ा
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, स.उ.नि. कमल किशोर चन्द्रौल, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह बघेल आर. 294 देवेन्द्र तिवारी, 314 अभिषेक राजपूत की रही ।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...