16.11.25
बिजुरी पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान के निर्देशन पर सायबर संबंधी अपराधों मे गंभीरता व त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एस डी ओ पी श्री मति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में त्वरित विधिक सहायता की जाती है |
Cyber फ्रॉड व मोबाइल चोरी कर 01 लाख रुपये का गवन करने वाले आरोपी को बिजुरी पुलिस द्वारा घटना की कायमी के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गयाऔर घटना में गया पूरा मशरूका जप्त किया गया है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बिजुरी मे दिनाक १४/११/२५ को फरियादी पन्नालाल नाई पिता प्रभूनाथ नाई उम्र 55 वर्ष निवासी माइनस कॉलोनी बिजुरी द्वारा यह शिकायत की गयी कि दिनांक 09.11.25 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल चोरी कर मेरा फोन पे का पासवर्ड बदल कर सेंट्रल बैंक खाते से लगभग 01 लाख रुपये निकाल लिया गया है जिसकी शिकायत ऑन लाइन १९३० साइबर हेल्प लाइन पर भी की गई है
घटना विवरण पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बिजुरी मे अपराध क्र 357/25 धारा 303(2), 319(2) बीएनएस 66(ख), 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की शिकायत ऑनलाइन होने के कारण विवेचना दौरान फरियादी के बैंक खाते से होने वाले ट्राजेंक्शन की जानकारी तत्काल प्राप्त हो गई जिसमे पाया गया सभी विवादित ट्राजेंक्शन जिला शहडोल मे हुए है। जिस पर थाना बिजुरी मे टीम बनाया जाकर जिला शहडोल रवाना किया गया उक्त खाताधारको से पूछताछ व उनके पास उपलब्ध सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये जिसमे यह पाया गया कि सारे ट्राजेंक्शन करने वाला अमलाई निवासी सूर्या उर्फ गणेश सोनी पिता स्व. धर्मराज सोनी है जिसकी पता तलाश की गयी जिसे अमलाई से दस्तयाब किया गया तथा पूछताछ पर उसके द्वारा जुर्म कबूल किया गया तथा चोरी गया मोबाइल, फ्राड के पैसे से खरीदा गया मोबाइल तथा नगद 62,000/— रुपये जप्त कराया गया है।जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए मोबाइल में मोबाइल लॉक नहीं था और मोबाइल फोटो गैलरी में फरियादी के आधार कार्ड की फोटो थी जिसका उपयोग करके उसने फोन पे का पिन रिसेट किया और फोन पे के माध्यम से फरियादी के खाते की सारी रकम निकाल ली गई ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी शातिर चोर है जिसके विरुद्ध जिला शहडोल और जीआरपी थाने शहडोल में ०७ से ज़्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं आरोपी चलती ट्रेन में पाकेट मारी और चोरी का आदतन अपराधी है ।
अपील:— 1— स्मार्ट फोन धारको से अनुरोध है कि अपने निजी एवं बैंक से संबंधित जानकारी बिना पासवर्ड के मोबाइल मे न रखें।
2— आमजन से अनुरोध है कि किसी अनजान व्यक्ति से आनलाइन ट्राजेंक्शन से प्राप्त राशि के बदले उसे नगद पैसें न दें।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह, सउिन बृजेश पाण्डेय, प्रआर 87 बसंत कोल, प्रआर 171 सतीष मिश्रा, आर 502 विश्वजीत मिश्रा, आर 284 करमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


