दिनांक – 20.09.2025 ।। पिछले पांच दिनों में अवैध रेत (खनिज) चोरी पर कोतमा पुलिस द्वारा लगातार की गई, दूसरी कड़ी कार्यवाही ।।

Date:

Share post:

दिनांक – 20.09.2025 श्री मान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं एसडीओपी महोदय कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा 19.09.2025 ग्राम खोड़री नं0 01 घाट में घेराबंदी कर एक नीले रंग का ट्रेक्टर क्र एमपी सोल्ड मय ट्राली के अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर चालक व मालिक राजकुमार जायसवाल पिता रामसेवक जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी चाका थाना कोतमा से अवैध रेत परिवहन करने के सम्बन्ध में दस्तावेज चाहा गया जो कोई दस्तावेज नहीं होना बताया जिससे आरोपी वाहन चालक एवं मालिक के कब्जे उक्त ट्रेक्टर ट्राली लोड रेत खनिज 03 घन मीटर रेता कीमती 5000/- एवं ट्रेक्टर ट्राली कीमत 500000/- रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर चालक व मालिक मालिक राजकुमार जायसवाल पिता रामसेवक जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी चाका थाना कोतमा के विरूध्द अपराध धारा 303(2) ,317(5) बीएनएस 4/21 खान एवं खनिज एक्ट का पंजीबध्द किया गया है ।

उक्त रेड कार्यवाही निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में प्र0आर0 21 ज्ञानेन्द्र , प्रआर0 32 सुरेन्द्र सिंह, आर0 232 अभय त्रिपाठी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...