दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कोरबा की नंदनी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Date:

Share post:

कोरबा  -: शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 2 दिवसीय राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 7-8 अप्रैल को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट में आयोजित हुआ।
      इस प्रदर्शनी में देशभर के प्रत्येक राज्य से 1256 केंद्रीय विद्यालयों के 25 रिजनों से 577 छात्र छात्राएं ने भाग लिया जिसमें  छत्तीसगढ़ के 23 छात्र छात्राएं  भी शामिल थे। इस बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सात विषयों पर बच्चों द्वारा मॉडल को पेश किया गया।

कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा से नंदनी झा, कल्याणी झा के साथ एनटीपीसी से सत्यम धिरते ने भी दिल्ली में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लिया।
   
कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में 12 वीं की छात्रा नंदनी झा ने मैथामेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया जिसे  अपने थीम में पूरे देश के केंद्रीय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

दिल्ली में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी से पहले दिसंबर महीने में दुर्ग के केंद्रीय विद्यालय में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 का समारोह आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के केंद्रीय विद्यालय से 191 छात्र छात्राओं ने भाग मिल्खा लिया था जिसमें से 23 छात्र छात्राओं का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया था जिसमें कुसमुंडा केंद्रीय विद्यालय से 2 छात्राओं नंदनी और कल्याणी एवं एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय के सत्यम धीरते का चयन हुआ था।

सात विषयों पर आयोजित थी बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी
आपदा प्रबंधन,भोजन स्वास्थ्य और स्वच्छता,मैथामेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच,कचरे का प्रबंधन,परिवहन एवं संचार,प्रकृतिक खेती, संसाधन प्रबंधन विषयों पर पूरे देश  के केंद्रीय विद्यालय से शामिल छात्र छात्राओं ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...